यह कार्रवाई इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7 और 29 के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया
10 अक्टबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में था, जो चुनावी रोल की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर विवाद खड़ा कर रही है। प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी और इसे अवैध सभा माना गया।
इमरान खान अपनी पार्टनर अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान के साथ इसमें शामिल हुए। पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें इमरान भी शामिल थे। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत के दौरान इमरान ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन में बैठे अपनी फोटो शेयर की थी, कैप्शन के साथ: “
इमरान ने कहा था कि वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे, बल्कि मुंबई के निवासी के रूप में व्यक्तिगत हैसियत में वहां मौजूद थे। वे जानना चाहते थे कि लोगों की आवाज और आवाजाही क्यों रोकी जा रही है।कार्रवाई कैसे हुई?BJP नेता और पूर्व सांसद कीर्ति सोमैया ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान अमेरिकी नागरिक और OCI कार्ड होल्डर हैं, फिर भी उन्होंने राजनीतिक आंदोलन में हिस्सा लिया, जो OCI नियमों और इमिग्रेशन कानून का उल्लंघन है। सोमैया ने गामदेवी पुलिस स्टेशन और गृह मंत्रालय को शिकायत की, Look Out Circular (LOC) की मांग की और जांच की बात कही।
इसके बाद FRRO (Foreigners Regional Registration Office) और मुंबई पुलिस ने इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दे दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विदेशी नागरिकों को भारत में राजनीतिक प्रदर्शन या गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं है।इमरान खान कौन हैं?इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं। उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और नागरिकता है। वे OCI कार्ड के जरिए भारत में रहते और काम करते हैं। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, इसलिए वे पूर्ण भारतीय नागरिक नहीं हैं। वे 2008 की फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में आए थे।कानून की बातइमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत सरकार विदेशी नागरिकों की उपस्थिति को नियंत्रित कर सकती है और उल्लंघन पर उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दे सकती है। OCI कार्ड होल्डर विदेशी नागरिक ही माने जाते हैं। उन्हें कुछ सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन भारतीय नागरिकों जैसे राजनीतिक अधिकार (जैसे स्वतंत्रतापूर्वक राजनीतिक प्रदर्शन) नहीं मिलते।
