नवाबगंज के बरईपुर गांव में पुलिस छापे के दौरान जमीन में गाड़े 3 ड्रमों से 500-500 के नोटों की गड्डियां बरामद.
- शुरुआती गिनती में ₹5 करोड़ से अधिक बरामद, गांव में ₹60 करोड़ तक की चर्चा!
- मुखबिर की सूचना पर 40 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रात में लाइट कटवाकर घेरा घर, 4 हिरासत में
- मकान मालिक ‘राकेश महाकाल’ पुणे में करता था काम, लॉकडाउन के बाद अचानक खरीदने लगा था जमीनें
- पड़ोसी से विवाद पड़ा भारी, पोल खुली तो पहुंचा IT डिपार्टमेंट

यूपी पुलिस को प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र एक घर की जमीन के नीचे तीन नीले ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश गड़ा मिला है।ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं।
पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।दोनों से पूछताछ जारी है। वहीं आयकर विभाग की टीम आज यानी गुरुवार को इन नोटों की गिनती करेगी। मामला जिला मुख्यालय से 32km दूर नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव का है।पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन नीले ड्रम मिले।इसमें कपड़े से कवर करके नोटों की गड्डियां भरकर रखी गई थीं।पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर सील कर दिया।पुलिस ने घर की घेराबंदी कर दी है और गांव की बिजली कटवा दिया है.
करीब साढ़े 4 घंटे तक घर में सर्च अभियान चलाने के बाद पुलिस साढ़े 10 बजे लौट गई। पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पूरे परिवार को पुलिस टीमें अपने साथ ले गईं।गांव वालों ने बताया- राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था।कोविड के समय वह घर चला आया।
इसके बाद 22 बीघा जमीन खरीदी।कीमत करीब 10 करोड़ से ज्यादा थी।फिर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया।दो ट्रैक्टर के साथ DJ और पिकअप खरीदा और सीमेंट और सरिया का कारोबार करने लगा।
5 से 6 दिन पहले राकेश का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ,जिसके बाद उस पर FIR दर्ज हुई।इसी मामले में थाने के दरोगा जांच करने पहुंचे।उनसे राकेश यादव की गरमा-गरमी हो गई थी।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घर के अंदर करोड़ों रुपए गड़े मिल गए।सवाल इतना पैसा यादव भाईयों के पास आया कहाँ से,पुलिस पुछताछ कर रही.!
