
‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mohol_murlidhar जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व समय पर उपलब्धता हेतु ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का शुभारंभ किया।

भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।साथ ही, भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र का वितरण कर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज भारत की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।योगी आदित्यनाथ ने 23 सितंबर 2026 को लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी शामिल हुए। भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा ऋणलखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत टैक्सी’ सेवा और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग के ‘उर्वरक सेतु’ मोबाइल ऐप और UPCDC मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र किसान सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ले सकेंगे। योजना के लिए 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और अगले पांच वर्षों में करीब 5 लाख किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, भारत टैक्सी के तहत ड्राइवरों को ‘सारथी’ के रूप में जोड़ा जा रहा है। सेवा में ड्राइवरों से कमीशन नहीं लेने और उन्हें 5 लाख रुपये तक के सामाजिक सुरक्षा/बीमा कवर की व्यवस्था बताई गई है। कार्यक्रम में भारत टैक्सी और विभिन्न संस्थाओं के बीच MoU का आदान-प्रदान भी हुआ तथा सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
