
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग में अहम बैठक हुई। बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। बैठक में SIR के तहत नए मतदाताओं के लिए Form-6 को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, Form-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SIR के तहत नए मतदाताओं से Form-6 के साथ एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र यानी Annexure-D लिया जा रहा है। आयोग का कहना है कि इसे Form-6 में संशोधन नहीं माना जा सकता। ECI के आधिकारिक वोटर सर्विस पोर्टल पर भी New Voter Registration के लिए Form-6 और SIR के तहत Declaration Form अलग-अलग उपलब्ध हैं। वहीं, Form-6 को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की रिपोर्ट भी सामने आई थी, हालांकि आयोग की ओर से कहा गया है कि SIR से जुड़े आदेशों को तीनों चुनाव आयुक्तों ने मंजूरी दी थी।


