दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार, 19 सितंबर को घोषित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रत्याशी रिया छावड़ी ने सचिव पद पर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने NSUI की नम्रता चौधरी को 6,781 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
अंतिम मतगणना के अनुसार रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI प्रत्याशी नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले।
